बेगुसराय, फरवरी 15 -- बखरी, निज संवाददाता। प्रखंड की चकचनरपत पंचायत स्थित वर्षों पुराने सार्वजनिक शिव मंदिर में काशी से लाए गए शिवलिंग की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार की सुबह सार्वजनिक शिव मंदिर कमेटी के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में गांव की बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और पुरुषों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भाग लिया। पूरा वातावरण हर हर महादेव के गगनभेदी नारों से भक्तिमय हो गया। रविवार को शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 24 घंटे का अष्टयाम कार्यक्रम किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे विधि-विधान से शिवलिंग की स्थापना की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक संजय राम, रंजीत यादव, रजनीश कुमार यादव, विपिन यादव, पैक्स अध्यक्ष अनिल यादव, मुकेश या...