वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 21 -- मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक प्रेमी युगल के घर से भागकर शादी करने का मामला सामने आया। शादी के बाद युवती अधिवक्ता के साथ वरिष्ठ एसएसपी कार्यालय पहुंची और अपने परिवार से जान-माल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिलारी थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई और युवती की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार बिलारी क्षेत्र के एक गांव निवासी हिंदू युवक, जो निजी कंपनी में कार्यरत है।चार से चल रहा था प्रेम प्रसंग जिसका गांव की ही मुस्लिम युवती से पिछले चार-पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों के अलग-अलग समुदाय से होने के कारण परिवारों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। युवती के परिजनों की नाराजगी के चलते शादी में लगातार अड़चनें आ रही ...