मुंगेर, फरवरी 13 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को प्रखंड के रामबिहारीपुर गांव में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं अखंड रामधुन के धार्मिक अनुष्ठान को लेकर धार्मिक भाव से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। रंगनाथ महादेव स्थित मंदिर से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा निकाली गई। जो बनहरा आदि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के बीच धार्मिक अलख जगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया। गाजे बाजे और धार्मिक गीत एवं हर हर महादेव, जय श्रीराम के जयघोष के साथ निकली कलश शोभा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष धर्मानुरागी भक्ति भाव के साथ शामिल हुए। वहीं रामबिहारी पुर स्थित मंदिर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तथा अखंड रामधुन का कर्मकांड कराया गया। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व कलश शोभा यात्रा को लेकर पूरे गांव में धार्मिक चहल प...