सिद्धार्थ, दिसम्बर 25 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को भाजपा खुनियांव मंडल की ओर से खुनियांव पोखरे पर स्थित शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर के साथ-साथ अमृत सरोवर की भी साफ-सफाई की और आसपास फैली गंदगी को हटाया। अभियान का नेतृत्व कर रहे भाजपा खुनियांव मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहा। उनके विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए भाजपा सेवा, समर्पण और स्वच्छता जैसे कार्यों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान न...