लखनऊ, फरवरी 16 -- पंतनगर संस्कृति समिति की ओर से शिव मंदिर पंतनगर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भजन संध्या हुई। शिवभक्तों एवं क्षेत्रीय नागरिकों हर हर महादेव का जयघोष कर परिसर को गुंजायमान कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक विभाग लखनऊ की डॉ. चित्रा श्रीवास्तव तथा सूचना विभाग के अनुभवी सांस्कृतिक दल के प्रमुख राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ शिवमय वातावरण का सृजन किया। पार्वती-शिव विवाह की आकर्षक झांकी, हर-हर महादेव के भक्तिमय गीत, ओ नमः शिवाय के मंत्रोच्चार तथा शिव आरती की भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर शंकरपुरवा तृतीय वार्ड के पार्षद उमेश चन्द्र सनवाल, पंतनगर संस्कृति समिति के महामंत्री पुरन नयाल, वरिष्ठ उपाध्यक्...