देवरिया, जुलाई 22 -- तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुसहरी में शिवकली राम जानकी मठ के परिसर में सोमवार को कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शिव मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के मंदिर निर्माण के कार्यक्रम में शामिल होना पुनीत कार्य है। धर्म की रक्षा के लिए हिंदू समाज को एकजुट होकर धर्मांतरण कराने वालों के मुंह पर हिंदुत्व का जोरदार तमाचा लगाना चाहिए। कुछ वर्ग विशेष के लोग लालच देकर हिंदुओं को दूसरे धर्म में ले जाने की कोशिश की जा रही है, भाजपा सरकार इसे कत्तई कामयाब नहीं होने देगी। सरकार हिंदू धर्म के संरक्षण के प्रति गंभीर है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव, ग्राम प्रधान मुकेश गुप्ता, सुदर्शन कुशवाहा आदि ने कृषिमंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री रवि...