कौशाम्बी, फरवरी 21 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद चायल तहसील के ग्राम पंचायत डहिया में स्थित प्राचीन शिव मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। डहिया गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान ग्राम प्रधान के पति और उनके पुत्र मंदिर की सार्वजनिक व धार्मिक भूमि पर जबरन निर्माण कार्य कर रहे हैं। उनका कहना है कि उक्त भूमि राजस्व अभिलेखों में आबादी की श्रेणी में दर्ज है और वर्षों से यहां शिव मंदिर स्थापित है। भूमि का उपयोग गांव के लोग धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के लिए सामूहिक रूप से करते रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि खाली पड़ी भूमि पर निर्माण शुरू किए जाने का विरोध करने पर धमकियां दी गईं। इससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गांव के संजय शुक्ला, श्रीधर शुक्ला, घनश्याम शुक्ला, रामानंद श...