उन्नाव, फरवरी 8 -- चकलवंशी। हसनगंज तहसील क्षेत्र के खैरनपुर गवांसा गांव के ग्रामीणों ने प्राचीन शिव मंदिर का रास्ता बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम हसनगंज को प्रार्थना पत्र सौंपा है और रास्ता खुलवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रोजाना पूजा-अर्चना के साथ-साथ मांगलिक कार्यक्रमों के दौरान भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते-जाते हैं। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने मंदिर के सामने गेट लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रार्थना पत्र देने वालों में भान प्रकाश, अविनेश, अशोक सिंह, सुफल, रंजीत, विनोद सिंह, राजेंद्र सिंह, सूर्य पाल सिंह, मुन्ना सिंह, शिव बरन सिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.