मथुरा, जुलाई 29 -- सावन के तीसरे सोमवार पर देवाधिदेव महादेव के पूजन-अर्चन के लिए प्राचीन शिव मंदिरों पर भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने उपवास रखते हुए महादेव की आराधना की। मंदिरों में सुबह से देर रात तक आस्था का रेला उमड़ता रहा। भोलेनाथ के कहीं फूल बंगले सजे तो कहीं बर्फ के बंगले सजाए गए। सावन महीने का तीसरा सोमवार पर भक्त अभिषेक, पूजन, अर्चन, भोग अर्पण, परिक्रमा, दर्शन के लिए उमड़ पड़े। तड़के पांच बजे से ही शिवालय हर-हर महादेव के स्वरों से गूंजने लगे। सुबह सात बजे तक महानगर के प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की कतार लग गयी। प्राचीन रंगेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, गरतेश्वर महादेव, पिप्लेश्वर, नीलकंठ महादेव, चिंताहरण महादेव मंदिर पर जबरदस्त भीड़ रही। भक्तों ने व्रत रखकर आराध्य की सेवा की। उन्होंने बिल्व पत्र, धतूरे के फलों, आक के फूलों,...