उरई, फरवरी 16 -- कदौरा। ग्रामीण क्षेत्रों में दूसरे दिन भी शिवरात्रि का उत्साह रहा। जगह-जगह लोगों ने धूमधाम के साथ शिव बारात के साथ शोभायात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में शिव, पार्वती के साथ विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। देर रात तक गांव, क्षेत्रों में शिव भक्ति के उल्लास रहा। कदौरा के बागी स्थित प्राचीन शिव मंदिर से भगवान शिव बारात गाजे, बाजे के साथ निकाली गई। इस मौके पर शिव बारात में नृत्य करते शिव के वेश में भोले भंडारी और भस्म व गुलाल उड़ाते अघोरी व बारातियों ने बैंडों ने खूब डांस किया। प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा स्टेज शो किया गया। भगवान शंकर व गौरा पार्वती की सुंदर वेश में छोटे छोटे बच्चों की झांकियों ने प्रदर्शन किया। आयोजक विजय तिवारी ने बताया कि 11 वर्षो से आयोजन किया जा रहा है। प्रधान राज बहादु...