शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- ददरौल, संवाददाता। ताहवरगंज मोहल्ले में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा एवं शिव परिवार मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चौथे दिन गुरुवार को भव्य शिव बारात निकाली गई। बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे की धुनों के बीच निकली शिव बारात में रंग-गुलाल उड़ाया गया और जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। शिव बारात में भगवान शिव, माता पार्वती, भूत-प्रेत सहित विभिन्न झांकियां शामिल रहीं, जो आकर्षण का केंद्र बनीं। प्राण-प्रतिष्ठा के लिए शिव परिवार की मूर्ति को मोहल्ले के पांच मंदिरों से अंशदान कराया गया। हरदोई बाईपास चौराहे पर जिला पंचायत सदस्य हरि शंकर वर्मा टापी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। आयोजक अजय मिश्रा ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा 8 फरवरी तक चलेगी, जबकि 6 फरवरी को मंदिर में शिव परिवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.