सुल्तानपुर, सितम्बर 21 -- सुलतानपुर, संवाददाता नगर की ऐतिहासिक रामलीला शनिवार (त्रयोदशी) की देर शाम शिव विवाह की शोभायात्रा के साथ शुरू हुई। रामलीला चार अक्तूबर तक तक चलेगी। इस दौरान अयोध्या से आए कलाकार रामलीला का मनोहारी मंचन करेंगे। श्री रामलीला ट्रस्ट समिति की ओर से रामलीला मैदान में रामलीला महोत्सव का आयोजन अनिल कुमार मिश्र की ओर से किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए निर्देशित किया है। शनिवार को शाम आठ बजे रामलीला मैदान से शिव विवाह की शोभायात्रा निकलकर सब्जी मंडी, जिला अस्पताल रोड, आगरा चौराहा, चौक, शाहगंज, डाकखाना, गंदानाला, अस्पताल रोड से पंचरास्ता होते हुए पुनः रामलीला मैदान में पहुंचा। रामलीला मैदान से ब्रह्मा, विष्णु और महेश एवं देवराज इन्द्र, भगवान सूर्य देव की मनमोहक झांकी निकाली गई। शिव विवा...