मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- कांटी। भेरियाहीं सोती में श्रीश्री 1008 शिव प्रसन्न महादेव मंदिर में सोमवार को प्राण- प्रतिष्ठा हुई। महोत्सव को लेकर भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई। हर-हर महादेव व बम-बम भोले के गगनभेदी जयकारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा में रथ पर विराजमान भगवान शिव की दिव्य मूर्ति आकर्षण का केंद्र रही। गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन के बीच नृत्य करते श्रद्धालु व पुष्पों की बारिश ने माहौल को अलौकिक बना दिया। नगर भ्रमण से पहले भगवान शिव के दिव्य शिखर स्नान का आयोजन किया गया। शाम में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण व शिव महिमा का गुणगान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.