देहरादून, जुलाई 25 -- भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जिंदल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उन्हें चारधाम का प्रसाद भी भेंट किया। मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश के साथ मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। साथ ही हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जिंदल से दोनों राज्यों के विषयों पर बातचीत हुई। इस दौरान राज्यसभा सांसद उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ ही संगठन महामंत्री अजेय कुमार भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...