मुरादाबाद, फरवरी 12 -- लक्ष्मी नगर पीतल बस्ती स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चल रही श्री शिव महापुराण में गुरुवार को कथा व्यास महेंद्र शास्त्री ने कहा कि जो श्रद्धालु समर्पण भाव से सात दिन कथा का रसपान करता है। उसकी सात पीढ़ियों को मोक्ष प्राप्त हो जाता है। उन्होंने बताया भगवान शिव को मनाना सबसे सरल हैं। व्यवस्था में हर स्वरूप, चंद्रभान सैनी, श्याम कृष्ण रस्तोगी,शिव कुमार, रविंद्र, हरिओम, विनीत गुप्ता, कैलाश आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...