गोरखपुर, अगस्त 8 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सूर्यकुंड धाम में 30 दिवसीय श्रावण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। शाम को शिव पुराण कथा का रसपान कर भाव विभोर हो उठे। 8 अगस्त को सावन मास के साथ ही श्रावण महोत्सव का समापन हो जाएगा। कथावाचक पंडित अवनीश शुक्ला ने कहा कि शिव सबसे श्रेष्ठ है, महान कारण है वह संपूर्ण ब्रह्मांड के रचयिता हैं। ब्रह्मा आदि सभी देवता उनके सेवक हैं। हमारी सारी समृद्धियों के कारण भगवान शिव है। ओम नमः शिवाय मंत्र प्रत्यक्षतः शिव का बोधक है। शिव ही देवताओं के अधिपति और वरदाता हैं। उन्होंने शिव पंचाक्षर मंत्र की महिमा बताते हुए कहा कि शिव मंत्र सबसे शक्तिशाली, सर्वश्रेष्ठ और अधम आत्माओं की रक्षा करने में समर्थ है। हमें समस्त मंत्रों का परित्याग कर पंचाक्षरी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.