औरैया, फरवरी 14 -- फफूंद, संवाददाता। कस्बा स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर छोटे बच्चे भगवान शिव और माता पार्वती के वेश में विद्यालय पहुंचे और आकर्षण का केंद्र बने रहे। विद्यालय परिसर में शिव भक्ति गीतों के बीच बच्चों ने नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। प्रधानाचार्य गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में धार्मिक व सांस्कृतिक भावना का विकास होता है और उन्हें अपनी परंपराओं की जानकारी मिलती है। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को महाशिवरात्रि के महत्व के बारे में भी बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एक्टिविटी इंचार्ज हर्षा, माही, श्रुति, निशू तथा कॉर्डिनेटर अंशिका सहित शिक्षिकाओं का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस...