सहरसा, फरवरी 13 -- पतरघट, एक संवाददाता। गुरुवार को पामा शिव मंदिर में शिव-पार्वती प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों कुंवारी कन्याएं और महिलाएं शामिल हुईं। श्रद्धालुओं ने राम जानकी ठाकुरबाड़ी से कलश लेकर अरार घाट नदी पहुंचकर जल भरा। गाजे-बाजे और भक्तिमय नारों के बीच कलश यात्रा ने नगर भ्रमण किया। इसके बाद राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में शिव-पार्वती मंदिर के निकट कलश स्थापित किया गया। काशी से आए स्वामी त्रिवेंद्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यजमान रामदेव मेहता और उनकी पत्नी नीलम देवी से विधि-विधान पूर्वक पूजा-पाठ कराया। स्वामी त्रिवेंद्र ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा तक शिव पुराण का पाठ होगा और शिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन मे...