सीवान, फरवरी 22 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सहुली पंचायत अंतर्गत घिसनापुर गांव स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार की रात भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। अयोध्या से पधारीं प्रख्यात कथावाचिका साधना तिवारी ने शिव-पार्वती प्रसंग की विस्तृत व्याख्या कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही कथावाचन के दौरान उन्होंने माता पार्वती की तपस्या, भगवान शिव की अनन्य भक्ति तथा उनके दिव्य मिलन की कथा का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि शिव और शक्ति का संगम सृष्टि के संतुलन का प्रतीक है। माता पार्वती की अटूट आस्था और समर्पण यह संदेश देता है कि दृढ़ निश्चय और सच्ची भक्ति से असंभव भी संभव हो जाता है। उनके मधुर स्वर और भावपूर्ण प्रस्तुति से पूरा पंडाल हर-हर महादेव के जयघोष स...