मुरादाबाद, जुलाई 27 -- मुरादाबाद। जय हनुमान सेवा दल ने रविवार को सत्य साईं शिवालय साहू प्रहलाद किशोर जूनियर हाई स्कूल में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया। शुभारंभ डॉक्टर शेफाली सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर विधायक रितेश गुप्ता, कल्पना रितेश गुप्ता महानगर संयोजिका बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रिया अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा व सुनीता भंडूला वरिष्ठ समाजसेवी ने किया। इस मौके पर रामलीला मैदान को भव्य रूप से सजाया, जिसमें सिर्फ महिलाओं को ही प्रवेश दिया गया। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। संयोजक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि हरियाली तीज एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है। यह भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है। मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए 108 जन्मों त...