कोडरमा, फरवरी 11 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना के खरखार पंचायत के कटरियाटांड़ स्थित कालेश्वर नाथ मंदिर निर्माण पूरा होने पर आयोजित शिव परिवार सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा पांच दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। कलश यात्रा में 551 माताओं एवं कुंवारी कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण कर भाग लिया। सभी ने सिर पर कलश रखकर श्रद्धा और आस्था के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। महामंडलेश्वर सुखदेव जी महाराज ने झंडा दिखाकर कलश यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरा यादव, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, महावीर यादव, राजकुमार यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। गाजे-बाजे और गगनचुंबी धार्मिक नारों के बीच कलश यात्रा यज्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.