आगरा, जुलाई 21 -- कस्बा के तेल मिल कालोनी स्थित नीलकंठ महाराज मंदिर पर सोमवार को शिव परिवार व लड्डू गोपाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व आचार्य विनय द्विज ने प्रतिमाओं का पूजन कराया। दोनों देव प्रतिमाओं का नगर में भ्रमण कराया गया। नगर भ्रमण के बाद विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। सभी ने आरती की, इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मुख्य यजमान रंजना चौहान, पूर्व प्रधान ओंकार सिंह चौहान, प्रदीप सिंह, संजीव गुप्ता, संजय गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी, सुधीर शर्मा, मुनीश पाटकर, सुरेंद्र सिंह, कल्लू चौहान, सुरेश चन्द्र, विकल सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.