मुरादाबाद, फरवरी 4 -- नगर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व बुधवार को आस्था, भक्ति और सनातन परंपरा का भव्य संगम देखने को मिला। गायत्री विहार कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से विधि-विधान के साथ विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्म लाभ अर्जित किया। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ निकली शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में लीन होकर सिर पर कलश धारण किए हुए उत्साहपूर्वक शोभायात्रा में चलते नजर आए। मार्ग भर पुष्पवर्षा कर नगरवासियों ने यात्रा का श्रद्धाभाव से स्वागत किया। कलश यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर होलिका मंदिर, बड़ा बाजार, पीपल टोला, बुध बाजार, कोतवाली गेट सहित प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः शिव मंदिर...