कोडरमा, मार्च 10 -- कोडरमा। आरआई टी कॉलेज कोडरमा में तीन दिनी श्री हनुमान शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। पहले दिन जलयात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जबकि नगर भ्रमण भी किया गया। सोमवार को पूर्णाहुति और भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज परिसर में भगवान शिव के मंदिर का निर्माण संस्थान के अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार द्वारा किया जा रहा है। यजमान के रूप में इंजीनियर रोमस और डॉ विशाल कुमार शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.