उरई, फरवरी 20 -- जालौन। नगर क्षेत्र के समीप स्थित हरीपुरा गांव में भगवान शंकर जी के पूरे परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव से सराबोर इस आयोजन में गांव का माहौल पूर्णतः भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश, शेषनाग एवं हनुमान जी महाराज की आकर्षक प्रतिमाएं सुसज्जित रथों पर विराजमान रहीं। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु गाते-झूमते चल रहे थे। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में मिथिलेश कुमार मिश्रा, चंद्र मोहन मिश्रा, राम जी श्याम जी, बट्टू अनिल कुमार, रमाकांत त्रिपाठी, दिलीप कुमार, आशीष कुमार, श्याम कारण, अमरेश मिश्रा सहित नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। प...