फतेहपुर, फरवरी 7 -- अमौली। श्री गूढेश्वर अखंड परम धाम में तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान शनिवार को शिव पंचायतन मूर्ति स्थापना के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। मूर्तियों के गांव भ्रमण में स्थानीय लोगों के साथ साथ क्षेत्र के ग्रामीणों की भी सहभागिता रही। चांदपुर निवासी आचार्य पारस नाथ दुबे ने श्री गूढेश्वर अखण्ड परम धाम के मुख्य मंदिर में शिव लिंग को 45 वर्ष तक देखते चले आ रहे। उन्होंने बताया कि मन मे उदगार आया कि भगवान भोलेनाथ के साथ उनके इष्टदेव व परिवार भी मंदिर में विराजमान होना चाहिए। जिस पर अष्टधातु की मूर्तियां बनवा कर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया गया है। आचार्य दुबे की अगुवाई में आचार्य श्रवण पाण्डेय सहित सभी आचार्यो ने शुक्रवार के कार्यक्रमों के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.