प्रयागराज, फरवरी 21 -- महाकुम्भ मेला क्षेत्र के गंगा पंडाल में शुक्रवार को मुंबई की कथक नृत्यांगना रूपाली देसाई व साथियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। उन्होंने शिव पंचाक्षर स्त्रोत के श्लोक आङ्गिकं भुवनं यस्य, वाचिकं सर्व वाङ्मयम् की प्रस्तुति दी। जिसमें भगवान शिव की व्यापकता, उनकी अभिव्यक्ति के विभिन्न रूपों को दर्शाया गया। नृत्य की भावपूर्ण मुद्राओं व संगीत की लयबद्धता ने परिसर को शिवमय बना दिया। गायिका निशि सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्हों ने ये प्रयागराज है, राम को देखकर जनक नंदिनी व तुम उठो सिया शृंगार करो जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। अगली प्रस्तुति भजन गायिका आस्था गोस्वामी की रही। उन्होंने संगीतमयी प्रस्तुति के माध्यम से तिहरोदरस मोहे भावे श्री यमुना मैया, जतन बताए जैयो कैसे दिन कटि हैं और रे मन हरि सुमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.