महाराजगंज, नवम्बर 26 -- पुरैना, हिन्दुस्तान संवाद। घुघली क्षेत्र के ग्राम परसौनी बुजुर्ग के झारखंडी शिव मंदिर प्रांगण में चार दशक पूर्व से होता हुआ चला रहा धनुष यज्ञ मेला में मंगलवार को सीता स्वयंवर के कार्यक्रम के साथ हुआ। मंचन में श्रीराम ने जैसे ही शिव धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाया शिव धनुष दो टुकड़ों में खंडित हो गया। धनुष टूटते ही समूचा माहौल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। धनुष यज्ञ सीता विवाह कार्यक्रम में राजा जनक ने शिव धनुष को अपने दरबार में रखा था। उन्होंने घोषणा की कि जो भी शिव धनुष को उठा सकेगा, उसी के साथ जानकी का विवाह सम्पन्न होगा। सीता स्वयंवर में देश विदेश से राजा महाराजा भाग लेने पहुंचे थे। सभी ने शिव धनुष को उठाने का प्रयास किया, लेकिन उसे उठाना तो दूर हिला तक न सके। अंत में प्रभु श्रीराम ने शिव धनुष को उठाया और उसे तो...