औरंगाबाद, जनवरी 8 -- देव स्थित रानी तालाब के खेल मैदान में 11 जनवरी रविवार को आयोजित होने वाले शिव गुरु महोत्सव की तैयारियों को लेकर शिव शिष्य परिवार की एक बैठक निजी रिसॉर्ट में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि रविवार होने के कारण महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्णय लिया गया है। औरंगाबाद और मदनपुर की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग देव प्रखंड कार्यालय के पास मैदान में होगी, जबकि अंबा, नवीनगर और झारखंड की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग देव सिंचाई कॉलोनी स्थित खेल मैदान में की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि बिहार के कई जिलों के अलावा झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्यप्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में शिव शिष्य महोत्सव में शामिल होंगे। बैठक में अध...