बागेश्वर, अगस्त 13 -- गरुड़। तहसील के घिंघेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा जारी है। कथा सुनने भक्तों की काफी भीड़ उमड़ रही है। कथा वाचन के दौरान विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए व्यास पंडित मनोज पांडेय ने कहा कि भगवान शिव का परिवार प्रेम, एकता और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव गले में सर्प धारण करते हैं, गणेश जी का वाहन चूहा है। जो स्वाभाविक शत्रु होते हुए भी एक दूसरे को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। माता पार्वती का वाहन शेर है और भगवान शिव का वाहन बैल है। दोनों एक दूसरे के शत्रु होते हुए भी आपस में मिलकर रहते हैं। भगवान कार्तिकेय का वाहन मोर है, जिसका आहार सर्प है। फिर भी एक साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को भगवान शिव के परिवार से सीख लेनी चाहिए। एक दूसरे को कभी हानि नहीं पहुंचानी चाहिए, आपस में मिल-जुलकर रहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.