चित्रकूट, फरवरी 8 -- चित्रकूट, संवाददाता।विंध्य श्रंखलाओं और घनघोर जंगलों के बीच कोलौंहा स्थित आश्रम में श्री शंकराचार्य विजयतेतराम की पुण्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शिवशक्ति महायज्ञ एवं राजराजेश्वरी महाआराधना का दिव्य एवं अलौकिक आयोजन आगामी 15 फरवरी चलेगा। यह महायज्ञ पूर्वाम्नाय गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अनंतश्री विभूषित स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज की देखरेख में संपन्न कराया जा रहा है। यह महायज्ञ केवल अनुष्ठान नहीं, बल्कि शिव और शक्ति के अद्वैत तत्व का जीवंत साक्षात्कार है। शंकराचार्य महाराज के सानिध्य में यहां पर वेद, उपनिषद और शक्ति परंपरा की अखंड धारा पुन: प्रवाहित होगी। जगद्गुरु शंकराचार्य ने स्पष्ट किया कि जब समाज धर्म से विमुख होता है, तब ऐसे महायज्ञ सनातन आत्मा को पुनर्जीवित करते हैं। शिव चेतना और शक्ति उ...