धनबाद, मई 17 -- धनबाद सरायढेला स्टीलगेट में शिव आराधना का पर्व चड़क पूजा शुक्रवार को धूमधाम से मनाया मनाया गया। सरायढेला शिव मंदिर प्रांगण में श्रीश्री चड़क पूजा सरायढेला कोलकुसमा ग्राम पंचायत की ओर से विधि-विधान से पूजा की गई। वर्षों से चल रही परंपरा का निर्वहन करते हुए 165 भोक्ताओं ने शरीर पर कील चुभोकर भगवान शिव के प्रति आस्था व्यक्त की और खंभे से झूले। प्रांगण में मेले का भी आयोजन किया गया था। मौके पर समिति के अध्यक्ष कुलदीप महतो, सचिव उमेश महतो, सदस्य अजय रजवार, मुकेश महतो, फुच महतो, मानकी महतो, संतोष महतो, किशोर महतो, मुखिया महतो, रतन महतो, बबलू महतो का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.