बिहारशरीफ, दिसम्बर 7 -- शिविर लगा की गयी स्वास्थ्य की जांच, दी गयीं दवाइयां फोटो 07 शेखपुरा 02 - शहर के चांदनी चौक पर लगाये गये कैम्प में स्वास्थ्य जांच कराते लोग। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मधुमेह जड़ से ठीक होने वाली बीमारी नहीं है। लेकिन, दिनचर्या में सुधार कर इस बीमारी को राहत पाया जा सकता है। ये बातें डॉ रामाश्रय प्रसाद सिंह ने रविवार को रोटरी क्लब द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में कहीं। उन्होंने कहा कि दिनचर्या में सुधार लाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। शहर के चांदनी चौक पर लगाये गए स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां दी गयीं। शिविर में डॉ मिरगेन्द्र प्रसाद सिंह एवं डॉ केएमपी सिंह द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। कैम्प में रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रिंस पीजे, सचि...