लखीसराय, मार्च 19 -- चानन, निज संवाददाता। पेंशनधारियों के पेंशन भुगतान से संबंधित प्राप्त शिकायतों को लेकर पंचायत स्तर पर बुधवार से शिविर लगाए जाने को लेकर पंचायत सचिव सहित अन्य कर्मियों के साथ बीडीओ प्रिया कुमारी ने अपने कक्ष में मंगलवार को बैठक की। बैठक के दौरान बीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों को हिदायत देते हुए कहा कि 19 से 28 मार्च तक पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन के साथ ही अन्य पेंशनधारियों के पेंशन भुगतान में होने वाली त्रुटि को ठीक करते हुए नियमानुसार उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। पेंशनधारियों की मृत्यु से संबंधित सूचना को अपडेट किया जाए। वैसे सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी जिनका खाता आधार सीडेड नहीं हैं, वैसे लाभुकों से आधार सिडिंग के लिए सहमति पत्र प्राप्त किया जाए। बैठक में सभी पंचायत सचिव मौजूद थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.