रांची, फरवरी 2 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा अंचल द्वारा रविवार को प्रखंड सभागार में दाखिल-खारिज शिविर लगाया गया। इसमें नोडल पदाधिकारी भूमि सुधार उपसमाहर्ता थे। अनगड़ा सीओ राजू कमल ने दाखिल-खारिज के कई मामलों की समीक्षा की। दाखिल खारिज को लेकर कुल 176 मामले आए। इसमें 145 मामले निबटाए गए। 18 मामले रदद् किए गए और 13 मामलों को तकनीकी कारणों से लंबित रखा गया है। सीओ ने बताया कि आम जनता के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। बीच बीच में तकनीकी अड़चनों के कारण कुछ दाखिल खारिज के मामलों में विलंब हुआ। प्रयास होगा कि निर्बाध रूप से जनता का काम समय पर होता रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.