हापुड़, फरवरी 4 -- एलायंस क्लब हापुड़ सर्वोत्तम एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में गढ़ रोड स्थित एलएन पब्लिक स्कूल में डेंटल चेकअप कैम्प का आयोजन हुआ। जिसमें दंत चिकित्सकों की दस सदस्यीय विशेषज्ञ टीम द्वारा कुल 935 बच्चों के दांतों की गहनता से जांच की गई। इंडियन डेंटल एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष डॉ अंकित गोयल ने कहा कि दांतों का स्वास्थ्य केवल सुंदर मुस्कान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक आत्मविश्वास की आधारशिला है। डॉ रोमशा ने कहा कि आज के समय में बच्चों में दंत रोगों का मुख्य कारण जागरूकता की कमी है। यदि समय रहते नियमित जांच और सही देखभाल को दिनचर्या में शामिल कर लिया जाए, तो बड़े उपचारों से बचा जा सकता है। डॉ पूनम लाल ने दंत स्वच्छता को दैनिक जीवन की साधना बताते हुए नियमित जांच, संतु...