आगरा, दिसम्बर 22 -- लायंस क्लब गोल्ड कासगंज के तत्वावधान में शहर के नदरई गेट स्थित प्रभु पार्क के समीप डा. नरेश गुप्ता के क्लीनिक परिसर में निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर आयोजि कराया। शिविर में शारदा हेल्थ केयर नोएडा से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डा. विवेक टंडन ने कुल 75 मरीजों की निःशुल्क जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर के दौरान उपस्थित मरीजों को हृदय रोगों से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली तथा समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। लायंस क्लब गोल्ड कासगंज की ओर से चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान डा. नरेश गुप्ता, डा. आशीष गुप्ता, रजनीश उपाध्याय, कार्यक्रम संयोजक अंकिश अग्रवाल, अभय यादव, सीताराम अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष मनोज सिंघल, सचिव पंकज अग्रवाल, लायन अखिलेश अग्रवाल, अनिल अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.