देवघर, फरवरी 7 -- देवघर, प्रतिनिधि। कचहरि परिसर स्थित पेंशनर भवन देवघर के सभागार में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में झारखंड आयुष विभाग के डॉ.आर एस प्रभात द्वारा उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों का रक्तचाप एवं ब्लड शुगर जांच करते हुए उनकी शारिरिक परेशानियों के निवारण के लिए आवश्यक दवा एवं उपयोगी सुझाव उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में पेंशनर कल्याण समाज देवघर के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर में 45 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य जांच मुफ्त में किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष संतोष कुमार, राम ईश्वर सिंह, जय प्रकाश चौधरी, राम किशोर प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार, सुभाष शेखर सिन्हा, रामज्ञा दुबे, रविन्द्र कुमार सिंह, श्री निवास सिंह, अर्जुन प्र...