बलरामपुर, फरवरी 7 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय स्वतंत्रत भारत इंटर कॉलेज प्रांगण में गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश एवं इफ्फको-एमसी के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मिथलेश नाथ योगी रहे। उन्होंने शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यालय से आए अपर गन्ना आयुक्त डॉ. वीबी सिंह तथा जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा चीनी मिल तुलसीपुर की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी योजना के अंतर्गत स्थापित स्मार्ट कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन भी किया गया। डॉ. वीबी सिंह ने विभाग की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। शिविर में अयोध्या...