मिर्जापुर, फरवरी 7 -- जमालपुर,हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक सभागार में शनिवार को एलिम्को कानपुर की तरफ से वयोश्री योजना के तहत आयोजित निःशुल्क पंजीकरण शिविर में 180 दिव्यांग लाभार्थियों का उपकरण के लिए पंजीकरण किया गया। शिविर में सुबह से ही दिव्यांगजनों और उनके परिजनों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान कान की मशीन, व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी, कमोड चेयर सहित विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए आवेदन लिए गए। मौके पर मौजूद विशेषज्ञों ने दिव्यांगजनों की गहन जांच कर पात्रता के आधार पर पंजीकरण किया, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रही। श्रवण विशेषज्ञ विनीत कुमार पांडेय ने श्रवण बाधित दिव्यांगजनों की जांच की, जबकि पुनर्वास कार्यकर्ता रामकृष्ण गुप्ता ने लाभार्थियों को उपकरणों के उपयोग और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर के सफल आयोजन में जेपी यादव, आर.एन. श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.