धनबाद, जून 15 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। विश्व रक्तदाता दिवस शनिवार को भूली हनुमान मंदिर के पास थैलेसीमिया सोसाइटी ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। धनबाद मेडिकल कॉलेज ब्लड सेंटर के शिविर में 17 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें 15 ने पहली बार रक्तदान किया। थैलेसीमिया सोसाइटी के कार्यकर्ता अंकित राजगढ़िया और विजय पंडित के प्रयास से आयोजित शिविर का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के डॉ शाश्वत ने किया। कृष, आयुष, शिवम, सिद्धार्थ, सान्या व अभिषेक आदि ने पहली बार रक्तदान किया। ब्लड सेंटर की टीम के बैद्यनाथ टुडू, विष्णु, किशन और दुर्गा ने रक्त संग्रह किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...