गाज़ियाबाद, मार्च 27 -- गाजियाबाद। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने वरदान नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से गुरुवार को प्रज्ञा कुंज में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में डॉक्टरों की टीम ने 132 लोगों की आंखों की जांच की। जांच में 25 लोगों की आंखो मे केटरेट पाया गया। इन सभी का ऑपरेशन वरदान चिकित्सालय गाजियाबाद में किया जाएगा। शिविर के आयोजन में समिति के आरके गुप्ता, एलडी शर्मा, वीके शर्मा, हरिपाल सिंह, रमेश अरोरा, एके गुप्ता, एमबी भारद्वाज, आरएन सक्सेना, वीपी रस्तोगी, आरपी शर्मा, रामकिशन, विजय आदि का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.