देवरिया, दिसम्बर 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा में शुक्रवार को कैंसर के प्राथमिक जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान के सहयोग व सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की पहल पर शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नई थीम यूनाइटेड बाय यूनिक अभियान जो कैंसर देखभाल के लिए जन-केंद्रित दृष्टिकोण पर है। शिविर में 128 लोगों की जांच की गईं। कैंसर अस्पताल के डॉ. सीपी अवस्थी व डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने गंभीरता से जांच की और परामर्श दिए। इसमें अधिकांश मरीज छाती (स्तन) में गांठ, गर्भाशय में समस्या, मुंह के छाले, पाचन क्रिया ठीक न होने, भूख न लगने आदि दिक्कतों से परेशान थे। शिविर में आने वाले मरीजों के चेहरों पर बीमारी व उसके लक्षणों के चलते निराशा के भाव जरूर थे, ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.