भागलपुर, फरवरी 24 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जीवन जागृति सोसाइटी एवं आईएपी भागलपुर के तत्वावधान में रविवार को आईएमए भवन में आयोजित हुए बच्चों के जन्मजात और अन्य हृदय की जांच के लिए मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में सर्जरी के लिए चयनित बच्चों को पटना के एक बड़े निजी अस्पताल में भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। सर्जरी नि:शुल्क होगी। सोसायटी एवं आईएपी अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में 20 ऐसे बच्चे मिले हैं जिन्हें तत्काल सर्जरी की जरूरत है। प्रयास है कि प्रक्रियाओं को पूरा कर इन बच्चों तुरंत पटना भेजा जाय। उन्होंने बताया कि भागलपुर, बांका, मुंगेर, सहरसा, पूर्णिया सहित विभिन्न जिलों से आए कुल 275 बच्चों की जांच की गई थी। इनमें 160 बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की पहचान हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.