रुडकी, जनवरी 7 -- लक्सर संवाददाता। खानपुर के हस्तमौली गांव में चल रहे नेशनल कन्या इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई के साथ दिवसीय विशेष आवासीय शिविर का बुधवार में समापन हुआ। इसके अंतिम दिन जीवन में विद्या की उपयोगिता की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छत्राओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह ने कहा कि विद्या अमूल्य होती है। हमें मानव जीवन किस कार्य के लिए मिला है, विद्या से ही यह पता चलता है। प्रबंधक डॉ. घनश्याम गुप्ता ने कहा कि विद्या एक ऐसा हथियार है, जिसे प्रयोग करने से मनुष्य हर मोर्चे पर सफलता प्राप्त कर सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...