औरंगाबाद, मई 14 -- कुटुंबा प्रखंड के शिवन बिगहा एवं संडा पंचायत में डा. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं जनजाति टोलों में बुधवार को आयोजित विशेष विकास शिविर का निरीक्षण डीएम श्रीकांत शास्त्री ने किया। शिविर में विभिन्न विभागों की सहभागिता रही। डीएम ने शिविर प्रभारी से अब तक प्राप्त कुल आवेदनों का अवलोकन किया गया। राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल जल योजना एवं नाली गली योजना, आयुष्मान कार्ड से संबंधित आवेदन सर्वाधिक मिले। सभी प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड करते हुए संबंधित पदाधिकारी को तत्काल इसका निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने हेतु आवेदन देने हेतु प्रेरित किया गया। शिविर को जनहितकारी, पारदर्शी और सुलभ बनाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.