प्रयागराज, जनवरी 12 -- माघ मेला के सेक्टर नंबर दो मोरी रोड पर पटरी व्यवसायी की दुकान में सोमवार को सिलेंडर लीकेज होने से खलबली मच गई। आनन-फानन में अग्निशमन दल के जवानों ने पहुंचकर सिलेंडर लीकेज को ठीक किया। उधर, सेक्टर नंबर चार खाक चौक लालकोठी मुकाम अयोध्या के शिविर में रविवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लगी गई। आग से चित्रकूट से कल्पवास करने आए शीतला प्रसाद त्रिपाठी का सामान जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। सीएफओ मेला अनिमेष सिंह ने बताया कि आग लगने की घटनाओं की रोकथाम को लगातार प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.