मुजफ्फर नगर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरनगर। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल मीरापुर में शोतोकान कराटे सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि प्रधान नया गांव से रोशन लाल सैनी और सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल मीरापुर के प्रधानाचार्य सजी वर्गीस एवं कराटे कोच सेंसेई नीरज सैनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कराटे कोच सेंसेई नीरज सैनी ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर स्कूल के 80 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शिविर में बच्चों को जापान की अद्भुत कराटे तकनीकों के साथ-साथ आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे कठिन परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा कर सकें और शारीरिक रूप से मजबूत बन सकें। प्रशिक्षण के दौरान सभी छात्रों ने अपनी कराटे कला का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन...