रामपुर, जनवरी 5 -- रिजर्व पुलिस लाइन में वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में समस्त जनपदीय पुलिस बल एवं उनके परिवारों के लिए नि:शुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर की अध्यक्षता वामा सारथी रामपुर की संरक्षिका पूनम मिश्र द्वारा की गई। शिविर में डॉ. रमेश गुप्ता अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहे, जिन्होंने पुलिस लाइन परिसर में आवासित पुलिस कर्मियों, उनके परिवारजनों एवं बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.