नोएडा, सितम्बर 24 -- नोएडा। सेक्टर-34 स्थित 'अपना घर आश्रम में आईटीएस डेंटल कॉलेज के सहयोग से बुधवार को निशुल्क दंत जांच शिविर लगाया गया I इसमें 64 महिलाओं के दांतों की जांच की गई I डॉ. प्राची ने दांतों की सफाई रखने के तरीकों से अवगत कराया I डॉ. शुभम, डॉ. अदिति राव, डॉ. निशांत, डॉ. प्रणति, डॉ. प्रियांशी आदि मौजूद रहे I अपना घर आश्रम समाज के आश्रयहीन, बेसहारा, दीन-दुखियों का बड़ा आश्रम है I आश्रम में बेसहारा, असहाय, मजबूर और बीमारियों से ग्रसित मरीजों की निशुल्क देखभाल की जाती है I संस्था द्वारा ऐसे लोगों को अपनापन, चिकित्सा, शिक्षा, भोजन, आवास, वस्त्र, सेवा आदि निशुल्क प्रदान की जाती है I
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.